Thursday, July 16, 2026
HomeHindiभूषण फैमिली फाउंडेशन की पहल सुमन पब्लिक स्कूल में बच्चों में बांटी...

भूषण फैमिली फाउंडेशन की पहल सुमन पब्लिक स्कूल में बच्चों में बांटी गई चॉकलेट, खिले चेहरे !

प्रयागराज, 16 जुलाई 2026 भूषण फैमिली फाउंडेशन के संस्थापक संजय भूषण के सौजन्य से आज ग्राम ढेरहन खीरी थाना स्थित सुमन पब्लिक स्कूल में बच्चों को चॉकलेट और पुस्तक का वितरित की गई। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और फाउंडेशन के सदस्य उपस्थित रहे।

संजय भूषण ने बच्चों से मिलकर उन्हें चॉकलेट दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि “बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य है। शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में खुशियां बांटना भी जरूरी है। फाउंडेशन आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य करता रहेगा।”

संस्थापक संजय भूषण ने बताया कि सुमन पब्लिक स्कूल में बच्चों को बैठने के लिए बेंच और टेबल की व्यवस्था जल्द संस्था की तरफ से किया जाएगा।

भूषण फैमिली फाउंडेशन

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रिंसिपल चंद्र भूषण और शिक्षकों ने भूषण फैमिली फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा किया गया यह छोटा सा प्रयास बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगा। चॉकलेट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस मौके पर सभी बच्चों ने संजय भूषण और फाउंडेशन की टीम का धन्यवाद किया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular